नवरात्रि 2023 को लेकर उत्तराखंड के कई शहरों में बाजार भी सज गग हैं। देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, हल्द्वानी आदि शहरों में बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। पहले नवरात्रि पर इलेक्ट्रॉनिक सामान और दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री में 50 से 80 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया।
श्राद पक्ष में ग्राहकों की कमी के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहनों की बिक्री काफी कम रही थी। कारोबारी नवरात्रि पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को आकर्षक छूट भी दी जारी है। खरीदारी करते वक्त ग्राहक छूट का लाभ उठाने के साथ ही जमकर सामान भी खरीद रहे हैं।
नवरात्रि के पहले दिन लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, ओवन, गीजर, मिक्सी, किचन चिमनी आदि की खरीदारी करने पहुंचे। दशहरे धनतेरस और दीपावली के उपलक्ष्य में इलेक्ट्रॉनिक सामान और दोपहिया वाहनों पर छूट भी मिल रही है। ग्राहक छूट का लाभ उठाने बाजारों में पहुंच रहे हैं।
30 कारों की डिलीवरी दी: नवरात्रि के पहले दिन चौपहिया वाहनों की बिक्री भी 80 फीसदी से अधिक बढ़ी। मारुति सुजुकी शोरूम के एसआरएम मनीष चौहान ने बताया कि पिछले दिनों में सिर्फ चार से पांच कारों की बिक्री प्रतिदिन हो रही थी। रविवार को 30 कारों की डिलीवरी दी गई है। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने बुकिंग भी की है।
कौशल तनेजा, तनेजा इलेक्ट्रॉनिक
श्राद पक्ष में सेल घट गई थी। शोरूम पर दो वाहनों की बिक्री भी मुश्किल से हो रही थी। नवरात्र के पहले दिन सभी शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। संसार होंडा शोरूम से लोगों ने दोपहर तक पांच बाइक खरीदी है। बुकिंग और इंक्वायरी भी बढ़ गई है।
शक्ति वर्धन, रीजनल डायरेक्टर, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन
पिछले 16 दिनों में दो से चार दुपहिया वाहनों की बिक्री हो रही थी। रविवार को करीब 27 दुपहिया वाहन लोगों ने खरीदे हैं। वाहनों की बिक्री बढ़ी है। सभी शोरूम पर बिक्री बढ़ गई है।
