स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) रुद्रपुर में तैनात दारोगा नवीन जोशी समेत दो लोगों पर पुलिस ने कुचेष्ठा, चोट पहुंचाने, मारपीट, धमकी व मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। हल्द्वानी में रहने वाले दारोगा के साले की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि दारोगा ने मारपीट के बाद चरस व स्मैक तस्करी में फंसाने और नौकरी करने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी।
घर में घुसा और जान से मारने की धमकी दी
कुछ देर बाद धक्का-मुक्की व जान से मारने की धमकी देकर बोला कि वह पुलिस विभाग में दारोगा है। चरस व स्मैक के झूठे केस में फंसाकर अंदर कर देगा और नौकरी करने लायक नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि इसके बाद दारोगा जबरदस्ती उसके घर के अंदर घुसा व जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन दहशत में आ गए।
उसका कहना है कि उसका चाचा अवैध कारोबार करता है। अवैध शराब बेचने के जुर्म में उनका चालान व गैस फिलिंग के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। उसने जब गलत काम का विरोध किया तो चाचा अपने दामाद को बुला लेता है।
मामला दर्ज कर की जा रही जांच
14 अगस्त को चचेरा भाई अरुण पांडे कुल्हाड़ी लेकर आया और मारने की कोशिश की। बाद में गेट को क्षतिग्रस्त किया। वारदात उनके घर लगे सीसीटीवी में कैद है। उसे आशंका है कि डीवीआर से छेड़छाड़ हो सकती है। युवक ने दारोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में नवीन जोशी व अरुण पांडे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
