जिलेभर के स्कूलों में मनाया जा रहा ‘प्रवेशोत्सव’, पहुंचकर सीएम धामी ने की छात्रों से मुलाकात – Latest Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News Headlines
देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, शिक्षा महानिदेशक, सचिव, अपर सचिव, विधायक व अन्य मंत्रियों ने भी स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल में छात्रों को तरह-तरह के व्यंजन भी परोसे गए।