मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत .
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की. शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में मंगलवार से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन एक माह तक चलेगा. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं का प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू किया गया गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया. उन्होंने विद्यालय से 8वीं पास करने वाली बालिकाओं को मैट्रिकुलेशन सेरेमनी से सम्मानित भी किया.