-यूनियन की बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर की गई व्यापक चर्चा
देहरादून, ब्यूरो। जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड़ की आज हुई बैठक में प्रदेश की नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। परेड ग्राउण्ड स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की और सभी सदस्यों से उनका परिचय कराया। नयी कार्यकारिणी में जिन पदाधिकारियों की घोषणा की गयी उनमें कोषाध्यक्ष पद पर ललिता बलूनी, उपाध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा से प्रकाश चन्द्र पंत, जोशीमठ से प्रकाश कपरूवाण, देहरादून से संजीव शर्मा, चेतन सिंह खड़का, जाहिद अली व चौतराम भट्ट शामिल है। मन्त्री पद की कमान टिहरी गढवाल से गोविन्द पुन्डीर, चम्पावत से नारायण दत्त भट्ट, रूडकी से शिवेश्वर दत्त पांडे व देहरादून से अधीर मुखर्जी को सौंपी गयी।
