देहरादून, ब्यूरो। बीएसई और एनएसई में लिस्टेड भारत की अग्रणी और विश्वसनीय रियल एस्टेट कंपनियों में से एक ओमेक्स लिमिटेड ने अब तक रियल एस्टेट और निर्माण अनुबंध में 11.82 मिलियन वर्ग मीटर (127.33 मिलियन वर्ग फुट) पर काम किया है। एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 75 प्रतिशत बढ़कर 184.26 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 105.40 करोड़ रुपये थी।
ओमेक्स ने सपनों को हकीकत में बदले के अपने आदर्श वाक्य के साथ गुणवत्ता और उत्कृष्ट रियल एस्टेट स्पेस प्रदान करके, ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करके और लोगों की जीवनशैली को पहले से बेहतर बनाकर अपनी कुछ ऐतिहासिक परियोजनाओं और इंजीनियरिंग चमत्कारों के जरिए लक्जरी और अफोर्डेबल दोनों ही रियल एस्टेट सेग्मेंट्स में एक खास जगह बनाई है। कंपनी यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल जैसे 8 राज्यों के 27 शहरों में काम करती है और इसके पास एक विविध उत्पाद पोर्टफोलियो है
