देहरादून, ब्यूरो। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में अमृत सरोवर योजना की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में अधिक से अधिक सरोवर बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश का 71 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है, जल संरक्षण और संभरण के क्षेत्र में वन विभाग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को नए तालाब बनाए जाने के साथ ही पहले से स्थित तालाबों का पुनरुद्धार किए जाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव सचिन कुर्वे, एच.सी. सेमवाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
