देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट पर तैनात टेक्नीशियनो को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया है उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट संचालित करने के लिए उत्तराखंड में अनुभवी टेक्नीशियनों की आवश्यकता है, इसलिए राज्य सरकार को इन्हें अपने खर्चे से संचालित करना चाहिए और तत्काल सेवा से विरत ऑक्सीजन प्लांट के तकनीशियनों को सेवा मे बहाल किया जाना चाहिए।
अस्पतालों में यह टेक्नीशियन बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं तो कहीं पर कोई खराबी आने पर बिना वेतन के ही यह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल इन सभी टेक्नीशियनों को सेवा में बहाल करने की मांग की है।
