देहरादून, ब्यूरो। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड 35 में संगठन के चेयरमैन सचिन जैन के दिशा निर्देश में टर्निंग प्वाइंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका चौधरी की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बहुत ही सुंदर और मनमोहक तरीके से बच्चों ने तरह-तरह के रंग उकेरे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के नाम गर्वित शर्मा, आयुष, संपत राय, आराध्य जोशी, अबीर, काजी, लावण्या मल, अहाना शर्मा, हार्दिक मेहरा, आर्यभट्ट, वेदांत कैंतुरा, प्रीति चौहान, महक खान, जोया, बिलाल, श्रेयांश सिंह, राधिका, मान्यता नेगी, नव्या, अर्चित चौधरी, जय कोठारी, छवि कौशल, आरव कौशल आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
