देहरादून ब्यूरो- खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति मे आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ स्थापित किये नये आयाम । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा खनन नीति को सरलीकरण करने एवं अवैध खनन परिवहन भंडारण पर अंकुश लगाने की वजह से खनन राजस्व में आप भूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है जो एक रिकॉर्ड है श्री धामी के दिशा निर्देशों के बाद खनन क्षेत्र में आए बदलाव से खनन विभाग को यह राजस्व बढ़ा है ।
खनन विभाग के द्वारा उत्तराखण्ड राज्य मे वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम तिमाही में रू0 146.18 करोड़, वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में रू0 177.27 करोड़, वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में रू0 270.37 करोड़, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही में रू0 331.14 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की गयी, जो विगत वर्ष की तुलना से 22.47 प्रतिशत अधिक है तथा अन्य वर्षों की अपेक्षा कई गुना अधिक है। विभाग के अनुसार खनन विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 मे राजस्व प्राप्ति के सारे रिकॉर्ड तोड़ कुल 1040.57 करोड़ राजस्व का अर्जन किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त खनन कार्य को और अधिक पारदर्शी, सुदृढ बनाये जाने तथा अवैध खनन / अवैध परिवहन की प्रभावी रोकथाम एवं राजस्व वृद्धि हेतु आधुनिक Mining digital Transformation and Surveillance System (MDTSS) विकसित किये जाने हेतु राज्य सरकार के द्वारा कुल 45 माईन चैक गेट्स स्थापित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।