देहरादून ब्यूरो । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे अपने आचरण, सेवा और समर्पण से हमेशा अपनी उस छवि को जीवित रखें, जो समाज ने डाक्टर को धरती का भगवान कहकर दी है।
संस्कृति केवल आस्था और विश्वास पर आधारित नहीं है बल्कि ये गहरे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, चिंतन और शोध का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज स्थापित किया जा रहा है। इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मरीजों को उनके ही जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस दौरान डा.आशुतोष सयाना,डा .आरके जैन, डा गीता खन्ना,डा .आलोक जैन , डा .अनिल जोशी,डा गीता खन्ना, डा सुनीता टम्टा, डा गीता जैन ,डा कृष्ण अवतार, डा महेश कुडिय़ाल,डा आरएस बिष्ट, डा अशोक कुमार, डा प्रशांत, डा नंदन बिष्ट व डा विपुल कंडवाल सहित सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सक उपस्थित थे।