देहरादून, ब्यूरो। तीर्थनगरी पुलिस ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे लोगों को रूपयों के बदले कागज की गड्डी देकर ठगने वाल े गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कागज की गड्डी, एक ब्रेजा कार व 69 हजार रूपये नगद बरामद कर लिये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा के द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अमरीक सिंह की दुकान में काम करता है। आज उसके मालिक अमरीक सिंह के द्वारा 73 हजार रूपये पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने हेतु दिए गए जिन्हें जमा करने वह पंजाब नेशनल बैंक देहरादून रोड ऋषिकेश गया परंतु बैंक के अंदर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसको अपनी बातों में लेकर उससे 34 हजार रूपये ठग लिए गए। जिसके बाद उसने उन्हें बाहर आकर तलाश किया तो कहीं दिखाई नहीं दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
