देहरादून, ब्यूरो। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ0 जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऋषिपर्णा सभागार में (दिशा योजना) केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर संासद डॉ0 रमेेश पोखरियाल निशंक, वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने मंत्री भारत सरकार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं पीएमकेएसवाई, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, वन मिशन वन राशन कार्ड, गरीबी कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम, सर्वशिक्षा अभियान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण/शहरी, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी/निदेशक ग्राम्य विकास अधिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अर्थ एवं संख्या अधिकारी पी.एस भण्डारी, अधि0 अभि0 डी सी नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, जिला पूर्ति अधिकारी जे.एस कण्डारी सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहें।
