देहरादून, ब्यूरो। पर्यावरण दिवस की पूर्व दिवस पर राजकीय इण्टर कालेज मरोडा सकलाना में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत वृक्षमित्र नाम से मशहूर शिक्षक डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की महात्त्वता व उद्देश्यों पर देहरादून आशिमा विहार से ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुकेश रावत पत्रकार थत्यूड़ व वीरेंद्र वर्मा पत्रकार कैम्पटी तथा हरिद्वार से पवन कुमार थे।
पवन कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संकल्प लेनी की बात कही। कार्यक्रम में दीपक नेगी, दीपक हटवाल, आशा, साक्षी, प्रवीन रावत, अंकित मनवाल, अंकित नेगी, हरीश सेन्द्री, सागर नेगी, जसपाल सिंह, राहुल आदि सम्मलित हुए।
Related Stories
January 23, 2023
