देवभूमि में नारी शक्ति के हाथ में उनके घर के साथ-साथ प्रदेश के पूरे गृह विभाग की कमान भी है। शासन, पुलिस, जेल, फायर सर्विस की जिम्मेदारी संभाल रहीं ये महिलाएं कानून व्यवस्था की न सिर्फ रीढ़ हैं, बल्कि आधी आबादी की उम्मीद भी हैं। गृह विभाग की मुखिया राधा रतूड़ी वरिष्ठ नौकरशाह हैं।उनके नेतृत्व में गृह विभाग ने पिछले एक साल से अधिक समय में अपराध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक तनाव और पुलिस सुधारों के मोर्चे पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। गृहस्थी और गृह की दोहरी जिम्मेदारी में संतुलन बनाने वाली इन महिलाओं से रूबरू कराती पेश है यह रिपोर्ट।
