देहरादून, ब्यूरो। अपनी ग्यारवीं वर्षगाँठ की तैयरी में जुटी छात्रों की संस्था मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) दून वासियों को शहर की सूखती नदियों के लिए जागरूक करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी मिनी मैराथन का आयोजन कर रही है। हर साल अपने स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करती आ रही मैड संस्था इस बार अपनी ग्यारवीं वर्षगाँठ को एक तीन दिवसीय मेले के रूप में मना रही है जिसके कई अनोखे पहलू हैं। सर्वप्रथम, जो दौड़ आयोजित की जा रही है, वह एक जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा।
दूसरे दिन, दून इंटरनेशनल स्कूल में शाम 4 बजे से एक आर्ट प्रतियोगिता रखी गयी है। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन उसी समय किया जायेगा और इसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए किसी प्रकार की पार्टिसिपेशन फीस नहीं ली जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सारा सामान वहीं उपलब्ध कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
