चोरी और लूट की घटनाओं के आरोपी गैंगस्टर कपिल देव की पुलिस-प्रशासन ने 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ दो थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर कपिल अपने एक साथी के साथ मिलकर नशा तस्करी भी करता था। उसके साथी की संपत्तियों का आंकलन भी पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं।
इस पर पुलिस ने पिछले साल जनवरी में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की, जिसमें उसे गैंग का लीडर बनाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी संपत्तियों का आंकलन किया गया। अपराध करने से अब तक उसने 50 लाख रुपये कीमत का कंडोली में मकान बनाया। जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की गई। इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस और प्रशासन की टीम ने कंडोली स्थित उसके इस मकान को जब्त कर लिया। कपिल देव के दूसरे साथी प्रखर द्विवेदी की संपत्तियों की जांच भी की जा रही है। उसे भी जल्द से जल्द जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
