देहरादून, ब्यूरो। अपने डिजिटल बैंकिंग प्रोडक्ट में वृद्धि करते हुए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों को क्रेडिट तक आसान पहुंच की पेशकश शुरू कर दी है। बैंक ग्राहक अब एयरटेल थैंक्स ऐप पर एक मिनट के अंदर ही मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस साझेदारी से एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक मुथूट फाइनेंस से जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ बिना किसी परेशानी का सामना किए गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं। मुथूट फाइनेंस अधिकतम मूल्य प्रदान करने के लिए, गिरवी रखे गए सोने के मूल्य का 75 प्रतिशत तक ऋण के रूप में देता है। ग्राहकों को 50000 रुपये और उससे अधिक की ऋण राशि घर बैठे ही प्राप्त हो जाती है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि गोल्ड लोन सुरक्षित ऋण हैं जिनका लाभ व्यक्तिगत से लेकर पेशेवर तक कई तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है।
