देहरादून, ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 जून को पूर्वान्ह 10.30 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले आइकॉनिक सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारत के 75 बड़े शहरों में सीधा प्रसारित किया जायेगा। जिसमें देहरादून भी शामिल है। प्रधान आयकर आयुक्त सुनील वर्मा ने बताया कि देहरादून में इस कार्यक्रम का आयोजन आयकर विभाग द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्रालय एवं कॉर्पाेरेट कार्य मंत्रालय द्वारा दोनों मंत्रालयों के अन्तर्गत फलीभूत विभिन्न प्रशासनिक सुधारों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें देश में हुए आर्थिक सुधार और वित्तीय क्षेत्र का क्रमिक विकास सम्मिलित होंगे।
प्रधानमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें विगत वर्षों में वित्त मंत्रालय द्वारा किये गये शानदार कार्यों का विवरण होगा तथा विभिन्न मूल्यवर्ग के पाँच सिक्कों का विशेष संस्करण भी लॉच किया जायेगा, जिन पर आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा। प्रधानमंत्री श्जन– समर्थश् पोर्टल का उद्घाटन भी करेगें जो कि एक एकीकृत राष्ट्रीय पोर्टल होगा जो ऋण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के सभी लाभार्थियों को सुविधा और सुगमता प्रदान करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी लॉगऑन कर सकते हैं तथा अर्हता के सभी मापदंडों की समीक्षा एवं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वित्तीय समावेशन पर बल दिया जायेगा, क्योंकि वास्तव में धन का प्रवाह ही है , जिससे लोग समृद्ध होते हैं।
