देहरादून, ब्यूरो। हंगामा डिजिटल मीडिया के स्वामित्व वाले एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले ने आज अपने लेटेस्ट ओरिजिनल शो– धप्पा को लॉन्च किया है। एंथोलॉजी में मोनालिसा, जय भानुशाली, अबीगैल पांडे, क्रिसन बैरेटो, विशाल सिंह, सनम जौहर, स्मृति खन्ना, अभिषेक कपूर, समृद्ध बावा, दिशांक अरोड़ा, साक्षी शर्मा, वरुण जैन और मोहित दुसेजा जैसे टीवी और फिल्म स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। धप्पा की सभी पांच अनूठी प्रेम कहानियां रोचक ट्विस्ट, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर हैं। प्रेम पवित्र और शाश्वत है, लेकिन रोमांस की सभी कहानियां आसान नहीं होती हैं, खासकर वे जो अपने संदिग्ध चकाचौंध के साथ आती हैं और अक्सर जूसी गपशप में तब्दील हो जाती हैं। धप्पा ऐसी ही पांच रोमांटिक कहानियों का कलेक्शन है।
सालों के दौरान, हम ओरिजिनल कंटेंट की लाइब्रेरी बनाने में कामयाब हुए हैं जिसे वैश्विक तौर पर सराहा गया है। लोकल, प्रासंगिक और मनोरंजक कहानियाँ, कभी–कभी घर–घर में पहुंचकर संदेश देती हैं और असर छोड़ती हैं।
