नवदंपती हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनके इस पूरे ट्रिप का मजा ही किरकिरा हो गया। कपल आए तो एक साथ थे लेकिन गए अलग-अलग। मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
महिला ने पुलिस को बुलाया
