पिकनिक मनाने रायपुर की सौंग नदी किनारे गए तीन युवक जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मोबाइल के नेटवर्क न होने के कारण वह किसी को सूचना नहीं दे पाए। गश्त करने पहुंची पुलिस ने जब नदी के बीच में फंसे युवकाें को देखा तो उन्होंने जान जोखिम में डालकर युवकों को बाहर निकाला।
रात अंधेरे में पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में करीब एक घंटे का रेस्क्यू आपरेशन चलाया। युवकों की पहचान मनोज कुमार व आयुष बेडवाल दोनों निवासी नकरौंदा देहरादून और राजन रावत निवासी घनसाली टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
