देहरादून, ब्यूरो। स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2022 की पहली छमाही कई उत्पादों की पेशकश की। इसमें नई कोडियाक, ऑल न्यू स्लाविया और नई कुशाक मोंटे कार्लाे शामिल हैं। उत्पादों की यह श्रृंखला इंडिया 2.0 का पहला चरण लेकर आई या और परियोजना का दूसरा चरण ग्राहकों की संतुष्टि में सुधार लाना है। दूसरे चरण ने भी तेज गति पकड़ रखी है और देश के सभी चार क्षेत्रों के 123 शहरों में कंपनी के 205 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स हो गये हैं।
2021 के अंत तक स्कोडा ऑटो इंडिया के 117 शहरों में 175 टचपॉइंट्स थे और 2022 के आखिर तक टचपॉइंट्स की संख्या बढ़ाकर 225 करने का लक्ष्य था। हालांकि नये लॉन्चेस के तुरंत सफल होने से विस्तार में तेजी आई और अब कंपनी ने 2022 के अंत तक 250 टचपॉइंट्स तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। स्कोडा ऑटो इंडिया भारत के हर ज़ोन में लगभग 10 से ज्यादा टचपॉइंट्स की योजना के साथ तेजी से विस्तार जारी रखेगी।
इस विस्तार के साथ, स्कोेडा मेट्रो और नॉन-मेट्रो केन्द्रों को शामिल करते हुए मुख्य रूप से बाजार के लिये महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहराई से उतरने पर केन्द्रित है।
