देहरादून, ब्यूरो। स्थानीय कृषि बाजार में सल्फर मिल्स लिमिटेड ने अपना नया पेटेंटेड उत्पाद इमारा उपलब्ध कराया है। इमारा विश्व का पहला कीटनाशक और पोषक तत्वों का मिश्रण वाला उत्पाद है। (डब्ल्यूडीजी) फोर्मुलेशन – इमारा में कीटनाशक के साथ साथ पोषक तत्व (सल्फर -70 प्रतिशत और जिंक ऑक्साइड -13 प्रतिशत) उपलब्ध कराये गये हैं। सल्फर मिल्स लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक बिमल शाह ने बताया की धान की फसल का 20 से 70 प्रतिशत नुकसान पीले तना छेदक कि वजह से होता है। कंपनी कि मुंबई स्थित अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र में विकसित – इमारा तना छेदक कि रोकथाम और नियंत्रण के लिए उत्तम कार्यक्षमता वाला उत्पाद हैं । इमारा किसानों के फसल का पोषण और फसल की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बनाया है। “इमारा” एक नई संकल्पना है, जिसे दुनिया में पहली बार सल्फर मिल्स लिमिटेड ने पेश किया है।
सल्फर मिल्स लिमिटेड (मुख्यालय-मुंबई) भारत की कीटनाशक, उर्वरक और खाद उत्पादन एवं बिक्री करने वाली अग्रणीय कंपनी मानी जाती है। 1960 में स्थापित सल्फर मिल्स लिमिटेड के उत्पाद 80 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। आज अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन सहित 10 अन्य देशों में इमारा को अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हैं।
