देहरादून, ब्यूरो। अब तक देश में इकॉनोमिक समिट होते हैं या इन्वेस्टमेंट समिट होते हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि इनकी जगह हर किसी को इकोलॉजिकल समिट करना चाहिए। ताकि पर्यावरण संरक्षण पर बात हो। ये बात हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डा. अनिल जोशी ने गुरुवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान कही।
डा. जोशी ने बताया कि एक कार्यक्रम के लिए वे भोपाल गए थे। जहां उन्हें सीएम शिवराज ने मुलाकात के लिए बुलाया। उन दोनों के बीच करीब दो घंटे तक प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर उनके बीच बातचीत हुई। इस पर भी चर्चा हुई कि अन्य राज्यों की अपेक्षा एक बेहतर तरीके से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहा है। डा. जोशी ने सीएम से तीन मुख्य बिंदुओं पर इस इकोलॉजिकल समिट को केंद्रित होने के लिए अनुरोध किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण में एमपी का योगदान और नए प्रयोग, इकोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और जीईपी को शामिल करने की सलाह डा. जोशी ने दी। इस पर सीएम चौहान ने कहा अक्टूबर में ये सम्मेलन कराने की बात कही। डा. जोशी ने कहा कि एमपी के सीएम की तरह हर पालेटिकल लीडर को रोज एक से दो पौधे लगाने चाहिए। जो पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
