देहरादून, ब्यूरो। जैन मिलन एकता परिवार व वीतराग विज्ञान पाठशाला परिवार द्वारा सदा काल की भांति जैन धर्म के गौरव महापुरुषों की श्रृंखला में एकता की अध्यक्ष वीरांगना वीना जैन के निर्देशन में वनवासी महासती अंजना के जीवन चरित्र को संगीतमय नृत्य-नाटिका के रूप में दिखाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कैंट विधायक सविता कपूर, जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है यह है कि आज के इस भौतिक युग में विषयों में अंधा होता हुआ बाल जगत विषयों की ओर की अंधी दौड़ से बचे, जैन धर्म के संस्कारों को रोपित करना है ताकि जैन धर्म के महापुरुषों के जीवन चरित्र द्वारा वर्तमान में अनेक आपदाओं के आने पर भी हम सभी जीवन जीने की कला को सीख सकें। महा सती अंजना के मुख्य कलाकारों की भूमिका वीरांगना चारू शर्मा, वंदना जैन ,हर्षिदा जैन ,दीपशिखा जैन ,लवी जैन, संगीता जैन ,पलक जैन, रचना जैन ,बबीता जैन ,प्रीति जैन, मोनिका जैन, ज्योति, आशी,सरिता आदि वीरांगनाओं ने निभाई।
इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
