देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया की उस क्लिपिंग को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है जिसमें चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में कंाग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी को यह कहते दिखाया गया है कि मैं अकेले चुनाव लड रही थी।
राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी झूठी मीडिया क्लिपिंग की जानकारी मीडिया को देते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया यह मात्र कंाग्रेस पार्टी को बदनाम करने की शरारती साजिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया मे चल रही इस मीडिया क्लिपिंग की साजिश का पर्दाफास करेगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
