टिहरी, ब्यूरो। वृक्ष मानव नाम से मशहूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वेश्वर दत्त सकलानी की स्मृति में जन्म शताब्दी समारोह उनके पैतृक पुजार गांव सकलाना में मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित ग्रामवासियो ने सामूहिक पौधरोपण किया। समारोह में स्थानीय विधायक प्रीतम पंवार ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आमतौर पर पेड़ों और हरियाली के संरक्षण को दर्शाता है, लेकिन व्यापक अर्थों में इसका तात्पर्य पेड़ों, पौधों, पशुओं, पक्षियों और पूरे ग्रह की सुरक्षा से हैं, वास्तव में पर्यावरण और जीवन के बीच एक अनूठा संबंध है वास्तव में पर्यावरण संरक्षण मानव जाति के भविष्य और अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। आज पर्यावरणीय गिरावट और जलवायु परिवर्तन ने ,संपूर्ण मानव जाति को प्रभावित किया है, इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रकृति प्रेमी, स्वतंत्रता संग्राम, समाजसेवी एवं कर्मयोगी वृक्षमानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी इस धरा सुंदर एवं भरा करने क ेलिए अपना सब कुछ समर्पित किया है।
कार्यक्रम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आज का मनुष्य रोजमर्रा की निजी जिंदगी में उलझा हुआ है। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं, जो अपने जीवन में निस्वार्थ भाव से मानव जाति के कल्याण के लिए निरंतर कर्म करते रहते हैं। ऐसे ही लोग ही इस संसार में मानव के रूप में जन्म लेकर महामानव बन जाते हैं।
