ऋषिकेश, ब्यूरो। पुलिस और एसओजी की टीम ने युवती को घायल करने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक देवेश डोभाल पुत्र रामप्रसाद डोभाल निवासी गली नंबर 9, सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जून की दोपहर को उनकी भतीजी ईशा डोभाल खांड गांव के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बेकाबू कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर उनकी भतीजी के ऊपर आकर गिर गया। इसके बाद घायलवस्था में उनकी भतीजी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि कार चालक की लापरवाही की वजह से युवती की मौत हुई।
