देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में पेयजल की समस्या को लेकर जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला में पेयजल की भीषण समस्या है।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संरक्षक केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने जनता से भी अपील की फिलहाल जितना पानी भी उपलब्ध हो पा रहा है उसका किफायत से इस्तेमाल करें ताकि अन्य लोगों को भी पेयजल उपलब्ध हो सके। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, जिला संरक्षक केंद्र पाल सिंह तोपवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, नगर उपाध्यक्ष योगी पंवार, आदि शामिल थे।
