देहरादून, ब्यूरो। घृत-बाहती-चाहंग जाति को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा। यह बात उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में राज्य के समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास द्वारा डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के तारांकित प्रश्न के जवाब में कही गई।
