देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से कंाग्रेस नेताओं के उत्पीडन का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोतिज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस हिटलरशाही तथा फासीवादी सोच के खिलाफ कल दिनांक 16 जून को देहरादून में विरोध-प्रदर्शन के साथ राजभवन का घेराव करेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
