विकासनगर, ब्यूरो। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की टीम में शामिल भ्रष्टाचार रूपी धुआंधार बैटिंग करने वाले सचिव (सचिव मा. मुख्यमंत्री) मीनाक्षी सुंदरम एवं इनके परिजनों/करीबियों के भू माफियाओं से संबंधों, फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद-फरोख्त, जबरन ओने- पौने दामों में दलितों की भूमि कब्जाने, जिलाधिकारी हरिद्वार रहते हुए इनके द्वारा किए गए काले कारनामे एवं इनके द्वारा जमीन से जुड़े मामलों में दिए गए निर्णय/आदेशों की गहन जांच पड़ताल की जानी चाहिए, जिससे प्रदेश को इन जैसे भ्रष्ट अफसरों से बचाया जा सके।
मोर्चा सरकार से मांग करता है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा कर इनकी तमाम संपत्तियों एवं माफियाओं से संबंधों संबंधों की जांच कराएं। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे।
