देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए 13 जून को देशभर में केन्द्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में 13 जून को देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 विजेन्द्र पाल, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, हरिप्रसाद भट्ट, सागर मनवाल, विशाल मौर्य, इलियास, हुकम सिंह गडिया, मुकीम अहमद, रमेश कुमार मंगू, कोमल बोहरा, देविका रानी, अमृता कौशल, एजाज खान, मुकेश सोनकर, सुन्दर लाल मौर्य, सिद्धार्थ पोखरियाल, जसविन्दर सिंह गोगी, कपिल भाटिया, वसी जैदी, दीवान सिंह बिष्ट, मनमोहन मल्ल, मानवेन्द्र सिंह, रॉबिन त्यागी, शैलेन्द्र करगेती आदि उपस्थित थे।
