देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय असंगठित कामकार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन, पूर्व सांसद डॉ0 उदित राज ने कहा कि आज भाजपा शासन में देश का गरीब, मजदूर, कामगार एवं किसान सबसे अधिक पीड़ित है। भाजपा शासन में आज असंगठित क्षेत्र के मजदूर को कोई सुविधायें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर अपनी बात नहीं कह पाते हैं अगर वे अपने हक की लडाई लडते हैं तो उनका उत्पीडन किया जाता है। गरीब कामगार की लडाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लडती आ रही है और लडती रहेगी।
पत्रकार वार्ता के उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय असंगठित कामकार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन, पूर्व सांसद डॉ0 उदित राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मजदूर कांग्रेस के सी.पी. शर्मा, श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, किशोर उनियाल, पूनम कण्डारी, हरेन्द्र बेदी, डॉ0 संजय, किरन मन्द्रवाल, संजय भारती, प्रवीन अरोड़ा, हरीश, सुनील कोठियाल, आरूषि सुन्द्रियाल, साधना त्यागी, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
