देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार ने आज राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार राशन विक्रेताओं का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कमीशन के नाम पर विक्रेताओं को छला जा रहा है ऊंट के मुंह में जीरे की तरह कमीशन दिया जा रहा है जो कि इतनी महंगाई में नाकाफी है। राशन विक्रेताओं को कम से कम ₹30000 मानदेय प्रतिमाह राज्य सरकार को देना चाहिए, बायोमेट्रिक राशन वितरण को लेकर भी विक्रेताओं पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है जबकि बायोमेट्रिक में कई लोगों के अंगूठे के निशान नहीं आते जैसे किसान, मजदूर, बुजुर्ग, विकलांग आदि।
