कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में मिस यूनिवर्स चुनी गईं हरनाज संधू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि शशि थरूर, हरनाज संधू के साथ खड़े हैं। शशि थरूर ने ट्विटर कर लिखा था, ‘मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को विजयी होकर भारत लौटने पर बधाई देते हुए खुशी हुई। वे नए साल की छुट्टियों के लिए भारत वापस आने से काफी उत्साहित हैं। यकीनन, भारत उनका स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। वे मुलाकात में उतनी ही आकर्षक लगीं, जितनी वे मंच पर थीं।’
शशि थरूर के इस ट्वीट को देखने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर यूजर्स मजे लेने लगे हैं। एक यूजर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘एक श्री कृष्ण हैं वैकुंठ में और आप हैं हमारे बीच..धन्य हो आप।’
