सीएम धामी अक्सर पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते नजर आते हैं. यही कारण है कि वे प्रदेश में जहां भी दौरे पर जाते हैं वहां वे हमेशा ही मॉर्निग वॉक करते दिखते हैं. मॉर्निग वॉक के साथ सीएम धामी स्थानीय लोगों से मुलाकात भी करते हैं. ऐसे में वे फिट इंडिा मूवमेंट के साथ ही एक जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी पूरी करते हैं. आज सीएम धामी ने पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की.
सीएम धामी की क्रिकेट खेलने की ये तस्वीरें देहरादून स्थित शासकीय आवास की है. उसी के लॉन में सीएम धामी अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. ये आवास अपनी बनावट के लिए काफी फेमस है. देहरादून की वादियों में करोड़ों रुपए की लागत से पहाड़ी शैली में बना उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है.
इन तस्वीरों के जरिये सीएम धामी ने फिट इंडिया मूवमेंट को भी आगे बढ़ाने का काम किया. कुछ दिनों पहले सीएम धामी अपने अधिकारियों को भी इससे जुड़ी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये हैं.
