देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी रुड़की में गैर शैक्षणिक भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापक विरोध की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी रुड़की में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर लैब असिस्टेंट और जूनियर सुपरीटेंडेंट के पदों पर भर्ती के समय अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को भी भर्ती करने का आरोप लगाया है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि गलत ढंग से भर्ती हुए अधिकांश लोग या तो आईआईटी रुड़की में ही किसी न किसी के सगे संबंधी हैं अथवा संस्थान मे पहले से ही कार्यरत रहे हैं।
