बाबा क दरबार बा, सौतेला व्यवहार बा, देवरिया में पीड़ित भैया दोनों परिवार बा। उनसे तो मिललेला इनसे मिले क अब तक बारी बा…इ कइसन पट्टीदारी बाबा कइसन तोहार लाचारी बा। राजधर्म में हमके लागत तोसे बाबा चूक भई…तू तो राजा हउवा, तोहार कौन सा मजबूरी बा…यूपी में का बा। यह चंद लाइनें उस गीत के कुछ अंश हैं जिसे नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा सीजन-3 के नाम से जारी किया है। अपने अलग अंदाज और अलग तरह के लोकगीतों के लिए मशहूर नेहा सिंह राठौर का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के जरिए नेहा ने यूपी की योगी सरकार ही नहीं सीधे सीएम योगी को देवरिया कांड के बहाने घेरने की कोशिश की है। कहा कि योगी ने देवरिया में सौतेला व्यवहार किया है। वह राजा (मुख्यमंत्री) हैं। फिर उनकी यह कैसी मजबूरी है।
यूपी में का बा पार्ट-2 जारी होने करने पर नेहा को फजीहतों का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उनके पति को भी नौकरी से निकाल दिया गया था और नेहा के इसी गाने को ही कारण बताया गया था। खुद नेहा पुलिस की कार्रवाई के बाद बीमार पड़ गई थीं। अब एक बार फिर नेहा ने पार्ट-3 के जरिए सीएम योगी पर निशाा साधा है।
आगे नेहा कहती हैं कि प्रशासन की नाकामी अब पूरा देश देख रहा है। कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। कहती हैं कि ऐसे रामराज पर तो हमारी तरफ से भी लानत है। नेहा ने कहा कि मुझे तो लगता है कि राजधर्म के पालन में चूक हो गई है। देवरिया में बाबा एक तरफ खड़े दिखाई देते हैं, दूसरी तरफ से मुख मोड़ लिया है। आप तो राजा हैं, फिर आपकी कौन सी मजबूरी है।
नेहा का करीब दो मिनट का यह गाना गुरुवार की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोड हुआ है। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
