नैनीताल/देहरादून, ब्यूरो। सर्किट हाउस, गौलापार में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई अवस्थापना, नहर, वन, जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविरों एवं राष्ट्रीय राजमार्गाे के कार्यों की गहनता से समीक्षा की। जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर योजना बनाए जिससे जनपद की आवश्यकता के अनुरूप विकास को गति मिलेगी।
समस्त कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुँचे व आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक व्यवस्था से उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक वंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डॉ जगदीश चंद्र ,सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, डीएफओ टीआर बीजू लाल, संदीप, अभिलाषा सिंह, चन्द्र शेखर जोशी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर पी सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, विजय बिष्ट, डॉ अनिल कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।
