विश्वविद्यालय और कॉलेज में अगर अब ऑनलाइन कोर्स और डिस्टेंस पढ़ाई कराई गई तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से संबद्धता पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में अब स्नातक और स्नात्कोत्तर में योग, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट प्रोग्राम की ऑफलाइन करानी होगी। इस संबंध में यूजीसी की ओर सभी विवि और कॉलेज को पत्र भेजा गया है।
विवि से संबद्ध सभी कॉलेज में ऑफलाइन मोड पर ही पढ़ाई हो रही है। यूजीसी की ओर से आया पत्र मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो यूजीसी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। – एनके जोशी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि
यूजीसी की ओर से पत्र मिला है। हमारी विवि से संबद्ध सभी कॉलेज में ऑफलाइन मोड पर ही पढ़ाई होती है। इसकी सूचना यूजीसी को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
