नई टिहरी, ब्यूरो। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय सभागार में अपदा क्षति से होने वाले नुकसानों को न्यून/कम करने के लिए किये जाने वाले कार्याे सम्बन्धी प्रस्तवों को लेकर बैठक हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत का माह जून का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार को अयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त प्रस्तावों पर जिलाधिकरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन प्रस्तावों को प्राथमिकता दें जिसमें अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल रहा हो। बैठक में विभिन्न विभाओं द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत आच्छादित कार्याे की रिर्पाेट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।
स्पष्ट किया कि वे ऐसे कार्या के प्रस्ताव उपलब्ध करायें जिन कार्याे को इस निधि के अर्न्गत किया जाना सम्भव हो। बैठक में डीएफओ नरेन्द्ररनगर राजीव धीमान, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग डीके सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियन्ता राजकीय सिंचाई बिजेन्द्र कुमार, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, बीआरओ के अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
