देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आज सिंचाई सचिव से मुलाकात करके कनिष्ठ अभियंताओं के मसले पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही उन्हें सिंचाई विभाग के पदों को हाल मे हुई कनिष्ठ अभियंता परीक्षा परिणाम मे शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार 25000 नौकरियां देने की बात करती है, वहीं वित्त विभाग तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अधियाचन स्वीकृति के बावजूद सिंचाई विभाग के 228 पदों पर होने वाली भर्ती को ही निरस्त कर दिया है।
यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि बेरोजगारों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया तो फिर बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
