देहरादून, ब्यूरो। धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ संजय सिंह ने सभी शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राओं को तम्बाकू सेवन न करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर धूम्रपान एवं मादक पदार्थ निषेध समिति के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की संयोजिका डॉ नूपुर गर्ग ने उपस्थित छात्र छात्राओं को इस वर्ष की थीम से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मंच का संचालन डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने किया। डॉ नूपुर गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
