टिहरी, आजखबर। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर प्रबंध समिति को भंग किया गया है। लेकिन बैठक में कुछ लोगों की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदारों पर आपसी सहमति न बन पाने के कारण नई कार्यकारणी का गठन नहीं हो पाया।
नई कार्यकारणी गठन को लेकर काफी गहमागहमी हुई, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन पाई। मां सुरकंडा देवी के मायके जड़धार गांव की ग्राम प्रधान प्रीति जड़धारी, पूर्व प्रधान शिव सिंह जड़धारी तथा अन्य लोगों ने कहा कि जितेंद्र नेगी समिति भंग कर चुके हैं और नई कार्यकारणी गठन में यदि वे सहयोग नहीं करते हैं, तो जड़धार गांव के ग्रामीण स्वयं मंदिर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में समाज सेवी विजय जड़धारी, मंदिर समिति सचिव गिरवीर रमोला, प्रबंधक विनोद जड़धारी, कोषाध्यक्ष कलम सिंह, जीत सिंह, रामकृष्ण डबराल, सोमवारी लाल सकलानी, सुन्दर सिंह, दिनेश सिंह, मनवीर सिंह सहित भारी संख्या लोग मौजूद थे।
